विनिपेग विनिपेग झील दिक्चालन सूची


कनाडा के नगरमैनिटोबा


कनाडामैनिटोवाराजधानीसंयुक्त राज्य अमरीकारेन्डीयर




विनिपेग (Winnipeg) कनाडा के मैनिटोवा प्रांत की राजधानी एवं प्रमुख नगर है। यह प्रांत के पूर्वी भाग में ऐसिनिबाइन एवं रेड नदियों के संगम पर स्थित है। संयुक्त राज्य अमरीका की सीमा ९६ किमी. उत्तर में तथा विनिपेग झील से ७२ किमी. दक्षिण में, यह नगर स्थित है। झील के नाम पर ही नगर का नाम विनिपेग पड़ा है।


सन् १८८५ में कैनाडियन पैसिफिक रेलवे का निर्माण हो जाने पर कैनाडा के पश्चिमी भाग का सीधा संबंध पूर्वी भाग से हो गया, जिसके कारण विनिपेग बहुत बड़ा वितरणकेंद्र हो गया। यह कैनाडियन पैसिफिक और कैनाडियन राष्ट्रीय रेलवे का पश्चिमी मुख्य केंद्र है। इसका संयुक्त राज्य, अमरीका, से सीधा संबंध सू लाइन, ग्रेट नार्दर्न एवं नार्दर्न पैसिफिक रेल द्वारा है। हडसन बे रेलवे द्वारा विनिपेग नगर मैनिटोबा राज्य के उत्तरी भाग से संबद्ध है। इस उत्तरी भाग में खदानों के विकास के कारण अनेक प्रकार की मशीनों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का आना जाना विनिपेग से होता है।


विनिपेग में थोक तथा निर्यात व्यापार बहुत अधिक है। पश्चिमी कैनाडा के गेहूँ के उत्पादन का ३/४ विनिपेग में ही आता है। यह नगर अनाज की मंडी भी है। यहाँ फर का भी व्यापार होता है।


विनिपेग नदी पर स्थित विनिपेग बिजली रेलवे कंपनी और म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के कारण विनिपेग में औद्योगिक विकास भी तीव्रता से हुआ है। यहाँ के प्रमुख उत्पादन हैं : आटा और उससे तैयार होनेवाले पदार्थ, कागज के डिब्बे, मांस तथा मांस से निर्मित पदार्थ, मछलियाँ, औजार, ईंट और जिप्सम।


विनिपेग की चौड़ी सड़कों के किनारों पर वृक्ष लगे हुए हैं। नगर में किंडोनान एवं एसिनीव्बायान नाम दो बड़े पार्क हैं। मैनिटोबा विश्वविद्यालय, मिलिटरी बैरक और अस्पताल नगर के बाहर हैं। यहाँ के मुख्य भवन १९२० ई. में ८४ लाख डालर के व्यय से निर्मित, मैनिटोबा संसद भवन, प्रेक्षागृह और लॉ कोर्ट भवन हैं।



विनिपेग झील


कैनाडा के मैनिटोबा प्रांत में लगभग २१७ मीटर की ऊँचाई पर यह झील स्थित है। झील लगभग ४१६ किमी. लंबी तथा ४० से ९६ किमी. तक चौड़ी है। इसका क्षेत्रफल लगभग २४०६० वर्ग किमी. है। झील में कई छोटे-बड़े टापू हैं, जिनमें रेन्डीयर (लगभग १४१ वर्ग किमी.) मुख्य है।


इसकी गहराई लगभग २१ मीटर है। इसका दक्षिणी किनारा काफी दलदली है। इसमें मिलनेवाली नदियों में मुख्य हैं : दक्षिण की ओर से रेड नदी, पूरब की ओर से विनिपेग, ब्लडवेन, वैरेन और पापलट तथा पश्चिम की ओर से डॉफिन एवं सैस्केचेवान नदियाँ। इस झील में मैनिटोबा झील और विनिपेगोसिस झील का जल आता है तथा झील का जल नेल्सन नदी द्वारा हडसन की खाड़ी में जाता है।







Popular posts from this blog

Webac Holding Inhaltsverzeichnis Geschichte | Organisationsstruktur | Tochterfirmen |...

Violin - Can double stops be played when the strings are not next to each other?How does the violin strings'...

Knife as defense against stray dogsDo ultrasonic dog repellers actually work against strays and other loose...